कासगंज (सू0वि0)। प्रभागीय वनाधिकारी कासगंज दिवाकर कुमार वशिष्ठ ने बताया कि नहर पटरी, सड़क पटरी स्थित संरक्षित वनों पर आग के प्रभावी नियंत्रण हेतु प्रभाग स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। प्रभागीय कन्ट्रोल रूम का नं0 8923612421 है। जो हर समय संचालित रहेगा। इस कन्ट्रोल रूम पर कोई भी व्यक्ति अग्नि दुर्घटना से सम्बन्घित सूचना उपलब्ध करा सकता है।
जनसामान्य की सुविधा हेतु अग्नि सम्बन्धी सूचना प्रभागीय वनाधिकारी के मोबा0नं0 7839435140 या क्षेत्रीय वनाधिकारी कासगंज के मोबा0 नं0 9412517764 अथवा क्षेत्रीय वनाधिकारी पटियाली के मोबा0 नं0 8868833347 पर भी दी जा सकती है।
अधिग्रहण हेतु 24 अप्रैल से पूर्व स्कूल बसों को ठीक करा लें
कासगंज (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा दिये गये आदेशों के अनुपालन में, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशा0 राजेश राजपूत ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत जनपद में 26 अप्रैल 2021 को मतदान होना है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिये पर्याप्त मात्रा में भारी वाहन-बसों की आवश्यकता होगी।
श्री राजपूत ने जनपद कासगंज के समस्त विद्यालयों के प्रबन्धकों/प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि इस चुनाव हेतु स्कूली वाहनों को 24 अप्रैल 2021 से अधिग्रहीत किया जाना है। अतः अपने वाहनों को उक्त तिथि तक ठीक हालत में कराकर चालकों की व्यवस्था पूर्ण रखें।
