बदायूं शिखर, कासगंज
कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाष सिंह ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत अधिक से अधिक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगा कर रोजगार उपलब्ध करायें। प्रवासी श्रमिकों को प्राथमिकता से मनरेगा कार्यों से जोड़ा जाये। शासन के निर्देषानुसार जनपद मंे 26 जून 2020 तक 48,291 तक श्रमिकों को मनरेगा कार्यों से जोड़ने का लक्ष्य षतप्रतिषत पूर्ण किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मनरेगा कार्यों में योजित श्रमिकों के अतिरिक्त और श्रमिकों को मनरेगा कार्यों में लगाया जायेगा। कुल 48,291 श्रमिकों को योजित करने का लक्ष्य जिले के सभी विकासखण्डों को आवंटित कर कार्य कराया जा रहा है। शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष रणनीति बनाकर लगातार प्रगति की जा रही है और शतप्रतिषत लक्ष्य प्राप्त किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी श्रमिक के पास जाॅबकार्ड न हो, कराये जा रहे कार्य की गुणवत्ता से षिकायत हो अथवा प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा कार्य न मिल रहा हो तो कन्ट्रोल रूम नं0 05744-272027 या 272028 पर अथवा उपायुक्त मनरेगा अजय कुमार के मोबा0 नं0 9450551907 पर या प्रत्येक विकास खण्ड कार्यालय के दूरभाष नं0 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों मंे कुल 37,696 श्रमिकों द्वारा मनरेगा कार्य किया जा रहा है। जिले की 423 ग्राम पंचायतों में कुल 13,773 प्रवासी श्रमिक हैं। वर्तमान में प्रवासी श्रमिकों से आच्छादित सभी 423 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य चल रहा है, 4,545 प्रवासी श्रमिकों के नवीन जाॅबकार्ड बनाये गये हैं, 4,049 श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जाॅबकार्डों में जोड़ा गया है। आज जिले में 8,787 प्रवासी श्रमिकों से मनरेगा कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रकार 6,860 गैर प्रवासी श्रमिकों को पूर्व में निर्गत जाॅबकार्डों से जोड़कर मनरेगा कार्य कराया जा रहा है।
