कलेक्ट्रेट पर शहीद पार्क का करेंगें शिलान्यास

कासगंज (सू0वि0) : मा0अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 श्री दीपक त्रिवेदी आईएएस, आज शनिवार 06 फरवरी 2021 को कलेक्ट्रेट पर आकर शहीद पार्क का शिलान्यास तथा वीवी पैट गोदाम व आवासीय परिसर सड़क का उद्घाटन करेंगे। कलेक्ट्रेट सभागार में मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, तथा विरासत अभियान के लाभार्थियों को खतौनी का वितरण करेंगे। तत्पश्चात चन्दनपुर घटियारी के गंगावन में वृक्षारोपण करेंगे। अपरान्ह में मा0 अध्यक्ष जी द्वारा तहसील कासगंज के भ्रमण/निरीक्षण के दौरान उपनिबन्धक कासगंज कार्यालय के नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ किया जायेगा।

विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक 08 फरवरी को

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 08 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यां की समीक्षा बैठक होगी।

उक्त जानकारी देते हुये मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को अद्यतन प्रगति रिपोर्ट सहित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश जारी किये गये हैं।

आईटीआई शिशिक्षु प्रशिक्षण तथा चतुर्थ चरण के अभ्यर्थी प्रवेश हेतु संस्थान से संपर्क करें।

कासगंज (सू0वि0) : प्रधानाचार्य आईटीआई कासगंज अवधेश सिंह ने सूचित किया है कि जनपद के ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण कर ली गई है। परंतु शिशिक्षु प्रशिक्षण नहीं किया गया है। ऐेसे अभ्यर्थी अपने प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियों के साथ राजकीय आईटीआई किसरौली कासगंज संस्थान में उपस्थित होकर संपर्क करें तथा शिशिक्षु प्रशिक्षण के लिये अपना रजिस्ट्रेशन एवं अन्य प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

उक्त के अतिरिक्त राजकीय आईटीआई किसरौली-कासगंज/पटियाली में प्रवेश हेतु चतुर्थ चरण के अभ्यर्थी अपने रैंक के अनुसार प्रार्थना पत्र में 13 फरवरी 2021 तक विकल्प भर कर कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *