• 33 वर्ष बाद कासगंज आने पर स्मृतियों की हुई सुखद अनुभूति,
    जनपद के विकास को देखकर जिलाधिकारी की उन्मुक्त स्वर से की प्रशंसा।
  • अध्यक्ष राजस्व परिषद ने कलेक्ट्रेट व तहसील सदर का किया निरीक्षण।
  • कलेक्ट्रेट पर शहीद पार्क का शिलान्यास तथा आवासीय परिसर मार्ग व वीवीपैट गोदाम का किया उद्घाटन।
  • मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र, कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, तथा विरासत अभियान के लाभार्थियों को खतौनी का वितरण भी किया।

कासगंज: मा0अध्यक्ष राजस्व परिषद उ0प्र0 श्री दीपक त्रिवेदी आईएएस, ने आज यहां कलेक्ट्रेट पर आकर शहीद पार्क का शिलान्यास तथा आवासीय परिसर सड़क व निर्वाचन कार्यालय के वीवीपैट गोदाम व उद्घाटन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में बरगद का पौधा भी लगाया। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित शस्त्र अनुभाग, राजस्व अभिलेखागार, स्थानीय निकाय अनुभाग, नजारत, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, राजस्व न्यायालय, समस्त अनुभागों में जाकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में मा0 अध्यक्ष के कर कमलों द्वारा मृतक लेखपाल की आश्रित अनीता कुमारी को सेवायोजित करते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को रू0 पाॅच-पाॅच लाख के स्वीकृति पत्र, तथा विरासत अभियान के लाभार्थियों को खतौनी भी प्रदान की गयीं। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार को समर्पित कर्मचारी के रूप कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
तत्पश्चात कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली व राजस्व कार्यों से सम्बन्धित समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विशिष्ट उपलब्धियों मंे शामिल गंगा वन, भागीरथी वन, दरियावगंज झील, बूढ़ी गंगा के जीर्णोद्धार के बारे में मा0 अध्यक्ष को जानकारी दी गई।
मा0 अध्यक्ष श्री त्रिवेदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस जिले ने कई गतिविधियों में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यही लगन और मेहनत आगे भी बनाये रखें। यह नवसृजित, छोटा और काम्पैक्ट जिला है। इस जिले का सर्वांगीण विकास हुआ है। उन्होंने अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुये कहा कि 33 साल पहले यहां एसडीएम के रूप में कार्यरत रहने के बाद अब पहली बार यहां आने पर सुखद अनुभूति हो रही है। यह जिला अब काफी विकसित हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी 18 से 20 घण्टे तक कार्य करते हैं और स्वयं योजनाओं की माॅनीटरिंग करते हैं। हम सबकी भी जिम्मेदारी है कि अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें। योजनाओं का संचालन तभी हो सकता है। जब राजस्व वसूली सही ढंग से हो।
इससे पूर्व अध्यक्ष श्री त्रिवेदी के कलेक्ट्रेट परिसर में आने पर एन0सी0सी0 बैण्ड द्वारा जोशीला स्वागत किया गया। कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, विज्ञान क्लब और जिलाधिकारी की ओर से माल्यार्पण कर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, डीएफओ दिवाकर वशिष्ठ एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पूर्व श्री त्रिवेदी ने सोरों में कान्हा गौशाला पहुंच कर निरीक्षण किया।
तत्पश्चात मा0 अध्यक्ष जी द्वारा तहसील कासगंज सदर के भ्रमण/निरीक्षण के दौरान उपनिबन्धक कासगंज कार्यालय के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर लेखपाल संघ, अमीन संघ तथा अधिवक्ता गणों द्वारा अध्यक्ष जी का सम्मान किया गया। अध्यक्ष जी द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
———–

जिला पंचायत की बैठक 09 फरवरी को

कासगंज: जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला पंचायत, चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में 09 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे, जिला पंचायत सभागार में, जिला पंचायत कासगंज की बैठक होगी।
अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत उज्जवल अम्बेश द्वारा उक्त जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *