कासगंज (सू0वि0):  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रातः 7 बजे से, 45 मिनट तक अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर ही रह कर गैर सामूहिक ढंग से योगा करें और बी विद योगा, बी एट होम पर आधारित अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर हजारों अन्य लोगों को भी योगा करने के लिये प्रेरित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि मानव जीवन के लिये स्वस्थ शरीर होना बेहद जरूरी है। शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाये रखने के लिये योगा करना अत्यंत आवश्यक है। प्रतिदिन योगा करके तमाम बीमारियों और दवाओं के सेवन से बचा जा सकता है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के योगा बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को योगा के प्रति जागरूक कर प्रेरित करने के लिये

प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन प्रातः 7 बजे से सभी लोग काॅमन योगा प्रोटोकाॅल ड्रिल करते हुये हजारों अन्य लोगों के साथ आॅनलाइन जुडें़गे। विगत कुछ वर्षों से योगा कार्यक्रम पूरे विश्व में बहुत ही लोकप्रिय हुआ है।

जिलाधिकारी ने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा घर पर किये जाने वाले योगा के लिये काॅमन योगा प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित किया जा रहा है। कोविड संक्रमण के दृष्टिगत आमजन के लिये अपने घर रह कर ही परिवार के सदस्यों के साथ काॅमन योगा प्रोटोकाॅल के अनुसार योगाभ्यास किया जाना श्रेयस्कर होगा। कहीं भी सामूहिक योगा कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *