1. जगह जगह हुई आरती तथा पुष्प वर्षा व सांस्कृतिक कार्यक्रम
  2. स्वागत में जगमगाया सोरों व कासगंज।

जिला सम्वाददाता

कासगंज: कनाडा से सौ साल बाद वापस लौटी माता अन्नपूर्णा देवी की दुर्लभ मूर्ति की शोभा यात्रा का दिल्ली से वाराणसी जाते समय शुक्रवार को प्रातः जनपद कासगंज की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार स्वागत किया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन में शोभा यात्रा के स्वागत के लिये जगह जगह तोरण द्वार बनाये गये थे। यात्रा मार्ग मंे जगह जगह आरती हुई तथा पुष्प वर्षा की गई। सोरों व कासगंज में फूल मालाओं तथा झालरों को सजाकर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

माता अन्नपूर्णा की शोभा यात्रा में मा0 मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिल उ0प्र0 सरकार श्री सुरेश राणा जी तथा मा0 राज्यमंत्री इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रोद्योगिकी विभाग उ0प्र0 सरकार श्री अजीत सिंह पाल जी, विधायक कासगंज देवेन्द्र सिंह राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, चेयरमेन सोरों मुन्नी देवी तथा अन्य अनेकों जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, श्रद्वालु गणमान्य नागरिक शोभा यात्रा के साथ में चल रहे थे। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा माता अन्नपूर्णा देवी की पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा के आगमन पर सोरों पर्यटन केन्द्र पर भव्य समारोह आयोजित कर जोशीला स्वागत किया गया।

शोभा यात्रा के दौरान पर्याप्त लाइटिंग, साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों को तैनात कर व्यापक इंतजाम किये गये थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग 12 बजे सोरों से प्रस्थान किया। यात्रा कासगंज होते हुये एटा के लिये रवाना हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *