कासगंज (सू0वि00)। राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के मतदान और मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कराने के लिये अपर आयुक्त मुरादाबाद मण्डल, मुरादाबाद बृजनाथ यादव को जनपद कासगंज में प्रेक्षक के रूप में तैनात किया गया है। जो मतदान दिवस एवं मतगणना दिवस पर यहां उपस्थित रह कर मतदान एवं मतगणना सम्बन्धी तैयारियों का पर्यवेक्षण करेंगे।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा प्रेक्षक के लाइजनिंग आफीसर हेतु अधिशाषी अभियंता विद्युत सुरेश चन्द्र मोबा0 नं0 9412748705 एवं 7991391612 को तथा आशुलिपिक सत्यभान मोबा0 नं0 8384819756 को तैनात किया गया है। प्रेक्षक के पुलिस लाइजनिंग आफीसर हरजीत सिंह साइबर सैल, मोबा0नं0 8439749759 बनाये गये हैं।
निर्वाचन कार्य हेतु आज ही उपलब्ध करा दें अपने वाहन, अन्यथा दर्ज करा दी जायेगी एफआईआर
कासगंज (सू0वि00)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी-पंचायत चन्द्र प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत जनपद में 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये जनपद में रजिस्टर्ड हल्के व भारी वाहन स्वामी, अपने वाहन मण्डी समिति अथवा सम्बन्धित विकास खण्ड में जहां से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, आज शनिवार 24 अप्रैल तक अनिवार्यरूप से उपलब्ध करा दें। इन्हें अधिग्रहण आदेश पूर्व में ही तामील कराये जा चुके हैं।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत ए0के0 श्रीवास्तव ने समस्त वाहन स्वामियों को कड़े निर्देश दिये हैं कि अपने वाहनों को निर्वाचन कार्य हेतु आज ही नियत स्थान पर उपलब्ध करा दें। वाहन उपलब्ध न कराने की दशा में सम्बन्धित वाहन स्वामी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी। जिन वाहन स्वामियों ने अधिग्रहण आदेश लेने से मना कर दिया है अथवा अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराये हैं, उन वाहन स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
