बदायूँ शिखर
कासगंज: अपर जिलाधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने आज अधिषाषी अभियंता सिंचाई अरूण कुमार के साथ तहसील पटियाली के पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे क्षेत्रों/गांवों का निरीक्षण किया तथा आगामी दिनों में गंगा नदी के संभावित बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत सुरक्षात्मक उपाय किये जाने
के निर्देष दिये। जिससे बाढ़ आने पर कोई जानमाल का नुकसान न हो।
अपर जिलाधिकारी ने तहसील पटियाली के गंगा किनारे स्थित गांव मेहुला, मूंझखेड़ा, नगला जय किषन व नगला हंसी पहुंच कर मौके पर निरीक्षण किया। यहां गंगा नदी का जलस्तर कुछ बढ़ रहा है, तटबन्ध पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने निर्देष दिये कि पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे नगला जय किषन और नगला हंसी की बाढ़ से सुरक्षा के लिये मनरेगा के आधार पर प्रोजेक्ट तैयार कर शासन को भेजा जाये।
अधिषाषी अभियंता सिंचाई ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर जनपद कासगंज के 103 गांव बाढ़ से प्रभावित रहते हैं। जिनमें तहसील पटियाली के गंगा तट स्थित 66 गांव पूर्व में बाढ़ प्रभावित रहे हैं। यहां बाढ़ से सुरक्षा हेतु आवष्यक उपाय किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पटियाली, तिमराज सिंह, सहायक अभियंता सिंचाई खूब सिंह, अवर अभियंता सिंचाई चन्द्रभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
