कासगंज: एसएम स्पेशल स्कूल के अंतर्गत ए0के0 कन्या जू0हाईस्कूल कासगंज में अभिभावक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं-दिव्यांगजन पेंशन, कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, ट्राईसाइकिल, बैसाखी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, करेक्टित सर्जरी,दुकान निर्माण एवं दुकान संचालन तथा शादी विवाह प्रोत्साहन पुरूस्कार योजना आदि की विस्तार से जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को दिव्यांगता के प्रति जागरूक किया गया तथा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार, अयान खान, तथा एसएम स्पेशल स्कूल के शिक्षक शिक्षिकायें राधा, शिवम पाल, रितु दीक्षित, मानसिंह, चंद्रशेखर एवं छात्र छात्रायें उपस्थित रहे।
———–
