अमांपुर। छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए कुसुमा देवी महाविद्यालय में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 327 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डाॅ जवाहर सिंह प्रतिहार ने एवं कार्यक्रम का संचालन आचार्य कृपाल सिंह शाक्य ने किया।

क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डाॅ विक्रम सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, प्राचार्य योगेन्द्र सिंह प्रतिहार, प्रधान रूपकिशोर वर्मा ने बीएसी, बीए, थर्ड ईयर के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किए। स्मार्ट फोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान प्रबंधक जवाहर सिंह प्रतिहार, प्राचार्य योगेन्द्र सिंह प्रतिहार, प्रधान रूपकिशोर वर्मा, प्रधानाचार्य गिरीश चन्द्र घनगर, भानु प्रताप, मुनेश शर्मा, श्रीकृष्ण गौतम, आकाश गुप्ता सर्राफ, ओमवीर सिंह, सचिन प्रताप, दिनेश कान्त, मुकेश कुमार, महेंद्र पाल, भगवान सिंह पुजारी, भीष्मपाल सिंह, कृपाल सिंह, नीवेश कुमार, ज्ञान देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *