कासगंज: उ.प्र. कौशल विकास मिशन कासगंज एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक जनपद स्तरीय वृहद रोजगार मेला 29 सितम्बर, 2022 को प्रातः 10 बजे सेे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, किसरौली (कासगंज) के परिसर में लगाया जायेगा। रोजगार मेले लगभ 25 नियोक्ताओं, अधिष्ठानों व कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग करने की संभावना है।
उक्त जानकारी देते हुये जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई कासगंज अवधेश सिंह ने बताया कि नियोक्ताओं द्वारा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा, आई.टी.आई., उ.प्र. कौशल विकास मिशन में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया जायेगा। इच्छुक समस्त बेरोजगार युवा अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो कॉपी एवं मूल प्रति, आधार कार्ड एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाकर रोजगार के अवसर प्राप्त करने का लाभ उठायें।
————–
