कासगंज: जनपद के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एनसीवीटी/ एससीवीटी पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित आईटीआई व्यवसायों में प्रवेश हेतु इच्छुक छात्र छात्रायें 03 जुलाई 2023 तक आईटीआई में प्रवेश हेतु डब्लू डब्लू डब्लू डॉट एससीवीटी यूपी डॉट इन पर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य आईटीआई अरविंद कुमार ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि आवेदन के लिये हाईस्कूल की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो, ईमेल आईडी आदि की आवश्यकता होती है। इच्छुक छात्र छात्रायें निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन ऑनलाइन अवश्य करा दें, जिससे आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया समय से पूर्ण हो सके।

————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *