बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, किसरौली, कासगंज में आगामी 30 नवम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे से ‘रोजगार मेला’ आयोजित किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये सहायक सेवायोजन अधिकारी एस0मित्तल ने बताया है कि उक्त रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों पर हाईस्कूल /इण्टर /स्नातक उत्तीर्ण एवं आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जायेगा। रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु समस्त इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल वेब पर पंजीकरण कराकर उक्त तिथि व स्थान पर अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटो प्रति व मूल प्रति, रिज्यूम, आधार कार्ड एवं दो फोटो साथ में लायें।
