जनपद में 593 मतगणना पार्टियां गठित

प्रत्येक पार्टी में रहेंगे 05 मतगणना कार्मिक

कासगंज (सू0वि0)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि  त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के तहत 02 मई को होने वाली मतगणना में सातों विकास खण्डों के लिये 593 मतगणना पार्टियां गठित की गई हैं। जिनमें पर्याप्त संख्या में मतगणना कार्मिक रिजर्व में रखे गये हैं। प्रत्येक मतगणना पार्टी में 01 मतगणना पर्यवेक्षक तथा 04 मतगणना सहायक सहित कुल 05 कार्मिक होंगे। इस प्रकार लगभग 2965 मतगणना कार्मिकों की तैनाती की गई है। मतगणना के लिये विकास खण्ड सिढ़पुरा में 89, सोरों में 104, गंजडुण्डवारा में 74, कासगंज में 95, सहावर में 71, अमांपुर में 95 तथा विकास खण्ड पटियाली में 65 सहित कुल 593 मतगणना पार्टी बनाई गई हैं।

इन सभी कार्मिकों के मतगणना प्रशिक्षण का आयोजन आज 29 व कल 30 अप्रैल को सूरज प्रसाद डागा इंटर कालेज, अमांपुर रोड, कासगंज में कराया जा रहा है। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह 2 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। जिसमें कार्मिकों को मतगणना सम्बन्धी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराया जायेगा। सभी मतगणना कार्मिकों को निर्देश दिये गये हैं कि समय से निर्धारित स्थान पर पहुंच कर अनिवार्य रूप से मतगणना प्रशिक्षण में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *