कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि गुरूवार 09 जून 2022 को गंगा दशहरा के अवसर पर जनपद कासगंज में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान बैंक और कोषागार खुले रहेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि गंगा दशहरा का पर्व जनपद कासगंज में अत्यधिक मान्यता के साथ मनाया जाता है तथा बड़ी संख्या में श्रद्वालु गंगा स्नान के लिये यहां आते हैं। जिसके दृष्टिगत गंगा दशहरा के पर्व पर जनपद कासगंज में स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है।
