कासगंज: योजनाओं का लाभ लेने के लिये आधार का अपडेट होना बहुत जरू

जिलाधिारी हर्षिता माथुर ने कहा कि आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केन्द्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिये आधार का अपडेट होना बहुत जरूरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेट होता है तो आपको केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है। जिला प्रशासन एवं भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा सामूहिक रूप से कासगंज जिले में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए हैं तो अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आधार अपडेट या ऑनलाइन एसएसयूपी के माध्यम से अपडेट जरूर करायें। कासगंज जनपद में आधार अपडेट के लिए 156 आधार केन्द्र संचालित हैं। इन केन्द्रों पर आप आधार को आसानी से अपडेट करा सकते हैं। विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नम्बर हमेशा अपडेट रखंे। आधार अपडेट के लिए अपने पते ;च्वसद्ध एवं पहचान ;च्व।द्ध का वैध प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केन्द्र आयें और अपना आधार अपडेट करायें। इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये है। अगर कोई केन्द्र संचालक निर्धारित धनराशि 50 रूपये से अधिक मांगता है, तो आप यूआईडीएआई हेल्प लाइन टोल फ्री नम्बर 1947 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आप अपना आधार दो प्रकार से अपडेट करा सकते हैं। ऑनलाइन ीजजचेरूध्ध्ेेनचण् नपकंपण्हवअण्पदध्ेेनच से आप पते एवं पहचान का वैध प्रमाण अपलोड करा सकते हैं। जिस के लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। अपने नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर आप अपने आधार में अपडेट करा सकते हैं। जिसके लिए शुल्क 50 रूपये है।

——————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *