कासगंज: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिता माथुर ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में वीडियो मेकिंग कम्पटीशन में आप अपना 15 सेकेण्ड का वीडियो सन्देश निर्धारित फार्मेट के साथ 25 जनवरी 2022 तक व्हाट्सएप नं0 9675380344 पर भेज कर आप भी बन सकते हैं जनता की आवाज। कम्पटीशन में शामिल होने के लिये कविता, स्लोगन, नृत्य प्रदर्शन या गीत से सम्बन्धित अपना वीडियो अधिक से अधिक योर वोट योर वॉयस कासगंज या वोट 4 कासगंज # your vote your voice kasganj and #vote4 kasganj के साथ शेयर करें। निर्धारित फार्मेट पर अपनी फेसबुक, इन्स्टाग्राम, टिवटर आईडी का लिंक, अपना नाम, लिंग, उम्र, श्रेणी, प्रविष्टि का प्रकार अवश्य लिखें। कम्पटीशन की थीम है- आओ चलें मतदान करें, महिला मतदाता, युवा मतदाता, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता, मतदान में कोविड उचित व्यवहार।।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य को मताधिकार का महत्व रूचिकर और आकर्षक ढंग से अपने सन्देश के माध्यम से समझायें। आपका वोट आपकी आवाज है। सबसे अच्छे वीडियो को जिला निर्वाचन कार्यालय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट किया जायेगा। साथ ही 26 जनवरी 2022 तक सबसे ज्यादा लाइक किये जाने वाले प्रतिभागी को जिला प्रशासन द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा। प्रेजेंटेशन में कासगंज शब्द का प्रयोग अवश्य होना चाहिये। किसी भी राजनैतिक व्यक्ति/पार्टी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संदर्भित न करें। प्रेजेंशन धार्मिक, साम्प्रदायिक या अश्लील प्रकृति का न हो। प्र्रजेंटशन में किसी व्यक्ति का उल्लेख नहीं होना चाहिये। स्लोगन, कविता या गीत किसी दूसरे की नकल या कापी न हो।
