कासगंज (सू0वि0)।  आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़/नोडल अधिकारी जनपद कासगंज श्री गौरव दयाल द्वारा दो दिवसीय भ्रमण के दौरान यहां आकर समीक्षा बैठक, गांव में जनचौपाल तथा विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जायेगा।

नोडल अधिकारी द्वारा सोमवार 22 फरवरी 2021 को जनपद में आकर पूर्वान्ह 10:30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की जायेगी। अपरान्ह 12:30 बजे से बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण, 02 बजे से गांव में जनचैपाल/ निरीक्षण, अपरान्ह 4 बजे से मलिन बस्ती का निरीक्षण, 4:30 बजे से बड़े निर्माण कार्यों तथा गौशाला का निरीक्षण किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक एवं निरीक्षण के दौरान अद्यतन सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *