कासगंज: सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनु0जनजाति के लिये संचालित सामूहिक प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत इलैक्ट्रीशियन ट्रेड में 04 माह के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। जिसके लिये 16 सितम्बर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।
अनु0जाति/जनजाति के 18 से 45 आयु वर्ग के कक्षा 10 पास ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी, जिन्होंने इस योजना मंे पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो, शीघ्र डीआईयूपी एमएसएमई डॉट यूपीएसडीसी डॉट जीओवी डॉट इन पर 16 सितम्बर से पूर्व ऑनलाइन आवेदन कर दें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन केन्द्र कासगंज से संपर्क किया जा सकता है।
———–
