कासगंज: विगत वर्षों की भांति भारत सरकार द्वारा आगामी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2024 को दी जाने वाली पदम विभूषण, पदम भूषण तथा पदमश्री उपाधियों के लिये महानुभावों का नाम प्रस्तावित करने के लिये ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था की गई है। जिसके फलस्वरूप सम्बंधित महानुभावों के बारे में संस्तुतियां राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन भारत सरकार को भेजी जायेंगी। विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट उपलब्धि, योगदान एवं सेवा के लिये सम्बंधित महानुभावों के नाम आमंत्रित किये गये हैं।
अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा ने जिले के तीनों उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त उपाधियों से सम्बंधित महानुभावों के नाम प्रस्तावित करने के लिये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बंध में निर्धारित प्रपत्र पर सूचना विलम्बतम 10 जुलाई 2023 तक उपलब्ध करा दी जाये।
—-