कासगंज: विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरूस्कार योजना के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के लिये जनपद कासगंज से जरी जरदौजी का उत्कृष्ट कार्य के लिये मौहल्ला नवाब कासगंज निवासी हस्तशिल्पी श्रीमती आयशा का चयन किया गया है।

उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर 24 जनवरी 2023 को अवध शिल्पग्राम लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा जनपद कासगंज की जरी जरदौजी कार्य के लिये चयनित हस्तशिल्पी श्रीमती आयशा को पुरूस्कार प्रदान किया जायेगा।

————

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *