कासगंज: आत्म निर्भर भारत के परिप्रेक्ष्य में वोकल फॉर लोकल, के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद कासगंज में 23 से 25 सितम्बर 2022 तक कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, इस्माईलपुर रोड, कासगंज परिसर में विभागीय प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

उक्त जानकारी देते हुये उपायुक्त उद्योग कासगंज दुष्यंत कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक जनपद एक उत्पाद के अन्तर्गत चिन्हित उत्पाद जरी जरदौजी एवं हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित वस्तुओं की स्टॉल लगायी जायेंगी । प्रदर्शनी में एक जनपद एक उत्पाद योजना में उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के इच्छुक हस्तशिल्पी व उद्यमी स्टॉल आवंटन के लिये कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केेन्द्र, कासगंज में अपना आवेदन समस्त संलग्नकोें सहित 22 सितम्बर 2022 तक प्रस्तुत कर दें।

————-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *