कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में 21 जुलाई 2023 को, दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में, औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं सम्बंधित स्टेक होल्डर्स के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार द्वारा उक्त जानकारी देते हुये सम्बंधित अधिकारियों तथा जनपद के समस्त उद्यमियों एवं व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों से संगोष्ठी में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।
—-
