कासगंज:महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विधुत बिल जमा करने का भी कार्य किया जा रहा है।
उक्त क्रम में उमंग महिला प्रेरणा संगठन ने 75000/- रु विधुत बिल के आम जन से जमा कराए। जिस पर कमीशन के रुप में 1800/-रु का चेक मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र तथा परियोजना निदेशक एनआरएलएम रामायण सिंह द्वारा समूह की महिला को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समूह को बधाई दी और क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में भी पूछा।
