बदायूँ शिखर

कासगंज: उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह तथा आयोग की सदस्य श्रीमती निर्मला दीक्षित द्वारा प्रदेष में महिला उत्पीड़न की गंभीर घटनाओं की रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देष्य से दै0 समाचार पत्रों एवं अन्य मीडिया माध्यमों से प्रसारित घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेते हुये सम्बन्धित जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब की जा रही है।
जनपद कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव अभयपुरा में गैंगरेप पीड़िता को ट्रेक्टर से कुचलने की घटना तथा कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में नाबालिग किषोरी को युवक द्वारा घर से उठाने की धमकी विषयक महिला उत्पीड़न सम्बन्घी घटनाओं का स्वतः संज्ञान लेते हुये पीड़िताओं व उनके परिजनों से भेंट कर प्रभावी कार्यवाही कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *