कासगंज (सू0वि0)। उ0प्र0 सरकार के 04 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार 22 मार्च को विकास खण्ड कासगंज परिसर मंे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति अभियान, महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंवन, महिला स्वयं सहायता समूहों, पोषण मिशन, कन्या सुमंगला योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिलाध्यक्ष भाजपा के0पी0सिंह सोलंकी ने 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सरकारी योजनाओं की ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक जानकारी देने की अपील की। उन्होंने उ0प्र0 सरकार की गत 4 वर्षों की उपलब्धियां की जानकारी देते हुये कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिये दृढ़ संकल्पित है। महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य तमाम योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। महिलायें, बालिकायें शिक्षित हों और सुरक्षित रहें। उनके आत्म सम्मान की रक्षा करने के लिये मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से सरकार द्वारा बहुत सी योजनायें चलाई जा रही हैं।

वन स्टाप सेन्टर महिला कल्याण विभाग कासगंज की टीम द्वारा कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई गई। सेन्टर मैनेजर प्रियंका यादव ने सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के हित एवं संरक्षण में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि सभी जागरूक हों और योजनाओं का लाभ उठायें। महिलाओं के हित में सरकार के प्रयासों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती मिथलेश राणा, उपाध्यक्ष सरिता साहू , सीमा शाक्य, विजय लक्ष्मी हिना, शशि प्रभा, बृजरानी, वन्दना राघव आदि उपस्थित रहीं।

विकास खण्ड पटियाली के सभागार में आयोजित 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि महिलायें जागरूक हों और अपने अधिकारों को पहचानें तथा उनका लाभ उठायें।

उन्होंने बताया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं के लिये निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष सहित अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कन्या सुमंगला योजना में जनपद में 9 हजार से अधिक महिलाओं को लाभांवित किया गया है। निराश्रित महिला पेंशन योजना में 21 हजार से अधिक महिलाओं को लाभ दिया गया है।

इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आत्म निर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में अपना प्रत्यक्ष सहयोग प्रदान करने हेतु जागरूक किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *