कासगंजः एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत एक जनपद एक उत्पाद सामान्य सुविधा केन्द्र प्रोत्साहन योजनान्तर्गत जनपद हेतु चिन्हित उत्पाद ‘‘जरी जरदौजी‘‘ के सर्वागीण विकास को दृष्टिगत रखते हुये डी.एस.आर में पाये गये गेप्स के आधार पर सामान्य सुविधा केन्द्र के निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सामान्य सुविधा केन्द्र के लिए प्री फेसिबिल रिपोर्ट का अनुमोदन कर दिया गया है।सामान्य सुविधा केन्द्र के निर्माण की कुल लागत 05 करोड़ है। जिसके आधार पर जरी जरदौजी के सर्वागीण विकास हेतु सामान्य सुविधा केन्द्र का निमार्ण कार्य प्रस्तावित हो सकेगा। उक्त सामान्य सुविधा केन्द्र के निमार्ण से सामान्य हस्तशिल्पियों के उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होगी तथा जनपद से निर्यात की सम्भावनायें भी बढ़ेंगी।
————-