कासगंज। नगर के प्रख्यात एन आर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कला प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी और विद्यालय के संस्थापक जी के छवि चित्र पर दीप प्रज्वलित विद्यालय के प्रबंधक विवेक राजपूत व विद्यालय के प्रधानाचार्य एस पी राजपूत जी ने किया। अखिल भारतीय के सौजन्य से हुए इस कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई । जिसके अंतर्गत कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सत्यम गुप्ता, द्वितीय स्थान पर वैष्णवी गुप्ता, तथा तृतीय स्थान पर शिवांशु पचौरी और निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर इशिका राठौर, द्वितीय स्थान पर अनुष्का शर्मा, तथा तृतीय स्थान पर सिमरन कौर जी रहे । इन सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक जी द्वारा मेडल्स एवं पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कुलदीप शर्मा, भूपेंद्र कुमार, अमित उपाध्याय, राजीव तिवारी, मोहन शर्मा, पी सिंह, ज्ञान सिंह, सचिन कुमार, अनार सिंह तथा शिक्षकों में श्वेता अग्रवाल, अनामिका वशिष्ठ, गीतिका दीक्षित, गरिमा शर्मा, सुबही जमाल, बबीता पाल, प्रियांशी, पूजा वर्मा, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *