*निश्पक्षता और ईमानदारी से निस्तारित करें विवेचनायें*

संवाद सूत्र, मिरहची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदयशंकर सिंह ने मंगलवार शाम सदर सर्किल के थानों का मासिक अर्दली रूम किया। साथ ही सभी विवेचकों की लंबित विवेचनाओं का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सभी विवेचकों से विवेचनाओं का निस्तारण पूरी ईमानदारी और निश्पक्षता व बिना किसी का दबाव न मानकर करने के निर्देश दिये।

एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह ने मंगलवार को सदर सर्किल के थाना मिरहची, मारहरा और पिलुआ का मासिक अर्दली रूम थाना मिरहची प्रांगण में किया। ओआर के दौरान एसएसपी ने सभी विवेचकों से विवेचनाओं को पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और निश्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिये। ओआर के दौरान एसएसपी को थाना मिरहची पर 72, थाना मारहरा पर 71 और थाना पिलुआ पर 55 विवेचनायें लंबित मिलीं। उन्होंने सदर सर्किल के सभी विवेचकों से विवेचनाओं का निस्तारण जल्दी करने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना मिरहची व मारहरा पर सर्वाधिक विवेचनायें लंबित होने पर असंतुष्टि व्यक्त करते हुये अविलंब निस्तारण करने के निर्देश दिये। ओआर के दौरान प्रभारी निरीक्षक मिरहची छत्तरपाल सिंह, एसआई जवाहर सिंह धाकड़े, बिजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, एस ओ मारहरा सत्यपाल सिंह, एस एस आई अनिल कुमार, प्रवीन दुबे, एस ओ पिलुआ दिनेश सिंह, एस एस आई ओमकार सिंह यादव, मानसिंह, रैनुका चौधरी आदि विवेचक मौजूद थे।

————

फुट पेट्रोलिंग के दौरान व्यापारियों से कैमरा लगाने को कहा

————-

ओर आर के पश्चात एसएसपी उदयशंकर सिंह कस्बा मिरहची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कस्बा में पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग की। फुट पेट्रोलिंग के दौरान एसएसपी ने कस्बा के व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाये जाने का अनुरोध किया और बताया कि कैमरों में व्यापारियों की सुरक्षा निहित है।

————

तीन दिन के अंदर करायें स्थिति से अवगत

————

फुट पेट्रोलिंग के दौरान कस्बा भ्रमण के पश्चात मिरहची चौकी पहुंचे एसएसपी ने कस्बा इंचार्ज जवाहर सिंह धाकड़े को चौकी परिसर में बनीं विवादित दुकानों के बारे में तीन दिन के अंदर सही जानकारी से अवगत कराने के निर्देश दिये।

फोटो कैप्सन–थाना मिरहची प्रांगण में सदर सर्किल के थानों का मासिक ओआर करते एसएसपी उदयशंकर सिंह।

–चौकी मिरहची पर एस आई जवाहर सिंह धाकड़े को विवादित दुकानों के बारे में सही जानकारी देने का निर्देश देते एसएसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *