कासगंज : पुलिस अधीक्षक कासगंज रोहन प्रमोद बोत्रे के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज अनिल कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर कासगंज श्री दीप कुमार पन्त के कुशल पर्यवेक्षण में कासगंज पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सतत निगरानी की जा रही थी।

जिसके फलस्वरुप पिता की लाइसेन्सी एस.बी.बी.एल गन से स्वयं एवं दोस्त के द्वारा हर्ष फायरिंग कर सोशल मीडिया पर समाज में भय व्याप्त करने के उद्देश्य से वायरल करने वाले अभियुक्तगण व शस्त्र लाइसेन्स की शर्तों का उल्लघन करने वाले अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर सोरों गेट तिराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एस.बी.बी.एल गन एवं शस्त्र लाइसेन्स बरामद। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 390/22 धारा 3/25(9)/30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *