संवाददाता जवाहरलाल

कासगंज । स्थानीय अस्पताल में शाम को ऑक्सीजन के अभाव में करीब 35 वर्षीय नंदकिशोर निवासी गडरपुराने दम तोड़ दिया स्वास्थ्य कर्मी हाथ पैर मारते रहे लेकिन नंदकिशोर को नहीं बचाया जा सका प्रदेश में योगी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी सजग है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों पर योगी सरकार की फरमान का कोई असर नहीं है जांच का विषय यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन का अभाव कैसे बना रहा स्वास्थ्य प्रशासन ने समय रहते ऑक्सीजन गैस की व्यवस्थाओं को नहीं किया भरोसेमंद सूत्र बताते हैं कि जब नंदकिशोर जीवन मृत्यु के बीच लड़ रहा था तब तीमारदारों के कानों में खाली सिलेंडरों की गड़गड़ाहट गूंज रही थी स्वास्थ्य कर्मियों के संवेदना ओं की हद उस समय पार हो गई कि बेदम नंदकिशोर को एंबुलेंस में सवार कर दिया एंबुलेंस वाहन संख्या यूपी 32 बीजी 8801 रास्ते में भय के कारण चालक एंबुलेंस ही छोड़कर भाग गया मृतक नंदकिशोर के परिवारजनों के समक्ष कोई भी ऐसा उपचार नहीं बचा कि अब किधर जाएं योगी सरकार की कोई भी लापरवाही ना होते हुए भी स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही से नंदकिशोर की जान चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *