फोन नं0 05744-272116 एवं 05744-272117
कासगंज (सू0वि0)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कराने के लिये सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 39 में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन की स्थापना की गई है।
उक्त जानकारी देते हुये प्रभारी निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव कार्यों के सम्पादन हेतु सूचनाओ के आदान प्रदान का उत्तरदायित्व उक्त नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष हर समय कार्यरत रहेगा, जिसमें कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटियां लगा दी गई हैं। निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी हेतु निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्प लाइन नं0 05744-272116 एवं 05744-272117 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 08 अप्रैल को
कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 08 अप्रैल 2021 को अपरान्ह 4 बजे, कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जायेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल कुमार ने उक्त जानकारी देते हुये समस्त चिकित्साधिकारियों एवं सम्बन्धित अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
