कासगंज (सू0वि0)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कराने के लिये सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 39 में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन की स्थापना की गई है।
उक्त जानकारी देते हुये प्रभारी निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव कार्यों के सम्पादन हेतु सूचनाओ के आदान प्रदान का उत्तरदायित्व उक्त नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सम्पादित किया जायेगा। नियंत्रण कक्ष हर समय कार्यरत रहेगा, जिसमें कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटियां लगा दी गई हैं। निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी हेतु निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्प लाइन नं0 05744-272116 एवं 05744-272117 पर संपर्क किया जा सकता है।
जनपद न्यायालय में खानपान कैण्टीन नीलामी प्रक्रिया आज
कासगंज (सू0वि0)। अध्यक्ष नीलामी समिति/प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश विजेश कुमार द्वारा अवगत कराया गया है कि ग्राम मामों स्थित जनपद न्यायालय कासगंज में खानपान कैण्टीन के ठेके की वित्तीय वर्ष 2021-22 हेतु नीलामी प्रक्रिया आज 13 अप्रैल 2021 को की जायेगी। विस्तृत जानकारी नजारत कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
पूर्व में ठेके की नीलामी 07 अप्रैल 2021 को होनी थी। जिसे कोविड संक्रमण के कारण जनपद न्यायालय बन्द होने के कारण अब 13 अप्रैल 2021 नियत कर दिया गया है।
