कासगंज (सू0वि00)। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने कराने के लिये सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 39 में निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्पलाइन संचालित है।
उक्त जानकारी देते हुये प्रभारी निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान ने बताया कि सम्पूर्ण चुनाव कार्यों के सम्पादन हेतु सूचनाओ के आदान प्रदान का उत्तरदायित्व उक्त नियंत्रण कक्ष के माध्यम से सम्पादित किया जा रहा है। नियंत्रण कक्ष हर समय कार्यरत रहेगा, जिसमें कार्मिकों की शिफ्टवार ड्यूटियां लगा दी गई हैं। निर्वाचन से सम्बन्धित जानकारी हेतु निर्वाचन नियंत्रण कक्ष/हेल्प लाइन नं0 05744-272116 एवं 05744-272117 पर संपर्क किया जा सकता है।
आवश्यक निर्वाचन बैठक आज
कासगंज (सू0वि00)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी-निर्वाचन चन्द्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार 24 अप्रैल 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक निर्वाचन बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में समस्त एसडीएम तथा जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को समय से उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय कासगंज द्वारा दी गई है।
जनपद न्यायालय में 26 अप्रैल को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
कासगंज (सू0वि00)। उ0प्र0 शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार जनपद कासगंज में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों के चुनाव हेतु निर्धारित तिथियों का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश कासगंज के आदेशों अनुपालन में 26 अप्रैल 2021 को जनपद न्यायालय कासगंज में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
उक्त जानकारी प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कासगंज द्वारा दी गई है।
मतदान दिवस पर कारखानों में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
कासगंज (सू0वि00)। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा आदेश जारी किये हैं कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के अंतर्गत जनपद में मतदान दिवस पर 26 अप्रैल 2021 को कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करने हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 35 ख के प्राविधानों के अनुसार मतदान के दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है। यह भी निर्देशित किया जाता है कि अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जायेगा।
