कासगंज: गंगा नदी में छोड़े 65 हजार 800 सौ मछली के बच्चे।

विधायक अंमापुर हरिओम वर्मा की अध्यक्षता में आज तहसील पटियाली एवं विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के कादरगंज घाट पर रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतिम चरण का आयोजन किया गया।

जनपद कासगंज में कुल 03 लाख 25 हजार मछली के बच्चे छोड़े जाने का लक्ष्य था उक्त लक्ष्य के सापेक्ष पूर्व में दो बार और आज अंतिम चरण में 65 हजार 800 सौ मछली के बच्चे गंगा नदी में छोड़े गये जो कि कुल लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा हैं और इसी के साथ रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आज समापन हो गया।

विधायक अमांपुर जी द्वारा कादरगंज पुल के निकट गंगा नदी की बहती जल धारा में प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत वर्ष 2022-23 में नदियों में मत्स्य संरक्षण हेतु गंगा नदी में रिवर रैचिंग कार्यक्रम के अंतर्गत नाव के द्वारा 65 हजार 800 सौ मछली के बच्चे छोड़े गये।

विधायक अमांपुर ने रिवर रैचिंग कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये कहा कि मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मत्स्य सम्पदा को बढ़ाने के लिये मत्स्य अंगुलिका संचय हेतु गंगा नदी में मछली के बच्चे छोड़े गये हैं, इन मछली के बच्चों से मत्स्य पालकों को काफी लाभ मिलेगा। मत्स्य बीज को लोग नदी से न निकालें, सरकार का उद्देश्य मत्स्य सम्पदा को बनाये रखने के लिये यह कार्यक्रम किया जा रहा है। यह मत्स्य बीज बहती धारा में लगभग 05 किलोमीटर दायरे में ही रहते हैं। मत्स्य पालन, मत्स्य पालकों के लिये एक रोजगार का साधन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का सभी मत्स्य पालक पूरा लाभ उठायें और अपनी आय बढ़ाकर जीवन स्तर में सुधार लायें। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य गिरीश चन्द्र द्वारा रिवर रैंचिंग एवं प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की विस्तार जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य बॉबी कश्यप, आराम सिंह शाक्य, मुकेश भदौरिया, सुनील गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, सत्यवीर कश्यप, अपर सांख्यिकी अधिकारी आगरा मण्डल, आगरा ब्रजेश कुमार, मत्स्य निरीक्षक कुंवरसेन गंगवार, पुष्पेन्द्र सहित अन्य कर्मचारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

———–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *