कासगंज : आज दिनांक 23 सितंबर 2022 को सीएमओ कार्यालय कासगंज में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि नीरज शर्मा जिला महामंत्री भाजपा तथा सी एम ओ साहब द्वारा लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। तथा जनपद में आयुष्मान भारत योजना के तहत अच्छा काम करने वाले अस्पतालों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें कलावती हॉस्पिटल कासगंज व जिला संयुक्त चिकित्सालय कासगंज को सम्मानित किया गया। तथा अच्छा काम करने वाले आरोग्य मित्रों को जी सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी महोदया के आदेशानुसार कासगंज में सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को जल्द से जल्द आयुष्मान कार्ड बनाने का आदेश दिया गया है

साथ ही साथ पंचायत सहायकों को भी निर्देश दिया गया है। कि वह अपनी अपनी पंचायतों के लाभार्थीयो के आयुष्मान कार्ड बनवाए। नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत ने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वह जल्द से जल्द अपने आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

*जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर सरताज अली खान* ने बताया कि आयुष्मान कार्ड के द्वारा लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पांच लाख रूपए का इलाज मुफ्त दिया जाता है। जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान चल रहा है।

जनपद कासगंज में 90 हजार परिवार आयुष्मान भारत के तहत लाभार्थी है जिसमें 170,000 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके है।

समारोह में डी जी एम संजय दीक्षित डी आई एस एम रुप सिंह व आई एस ए कान्ता प्रसाद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *