• स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त वातावरण के लिये चलायें अभियान।

  • सभी सड़कों को 25 अगस्त तक गड्ढामुक्त कराया जाये।

कासगंज (सू0वि0)। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि जिले के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनमें पात्रता आदि की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाये। जिससे अधिक से अधिक पात्र योजनाओं का लाभ उठा सकें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भी अधिकारी अपनी योजनाओं के बारे में जनता को बतायें। अवैध खनन को रोकने के लिये एसडीएम सख्त कार्यवाही करें। सड़कों को 25 अगस्त तक गड्ढामुक्त कराया जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि तीन राशन की दुकानें रिक्त हैं, उन्हें स्वयं सहायता समूहों को आवंटित कर दिया जाये। जो राशन डीलर अवैध वसूली करें तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवायें। सामुदायिक शौचालयों के समुचित संचालन हेतु महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंपी जाये और उन्हें नियमित चैक भी किया जाये। जीओ टैगिंग कार्य में तेजी लाई जाये। समस्त ईओ प्रतिदिन सुबह 7 बजे निकलें तथा साफ सफाई एवं प्लास्टिक के विरूद्व अभियान चलायें।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के कार्यों समस्त ईओ निरीक्षण करें और नगर निकायों को आवंटित लक्ष्यों के अनुसार शतप्रतिशत राजस्व वसूली करायें। ध्यान दंे कि किसी भी दशा में खुले में शौच न होने पाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के जो केस पेंडिंग हैं उन्हें यथाशीघ्र निस्तारित किया जाये। जिन आवेदकों की मृत्यु हो गई है तथा जो लोग बाहर रह रहे हैं उनके प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही की जाये। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं से वंचित विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायें तथा उन में तेजी से कार्य पूरा कराया जाये । समस्त अधिकारी प्रतिदिन कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जनसुनवाई करें। कार्यालयों को साफ सुथरा रखा जाये। सीएमओ समस्त हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों पर कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। अमृत योजना में बनने वाले पार्कों को 31 अगस्त 2021 तक पूर्ण करायें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी ए0के0 श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अनिल कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *