कासगंज (सू0वि0) : सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु आॅन लाइन आवेदन आंमत्रित किये गये हैं।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु अधिकतम 25 लाख रू0 एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु अधिकतम रू0 10 लाख रू0 तथा एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु 02 करोड़ तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्घ कराया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष व शैक्षिक योग्यता योजनावार होगी। जनपद के ऐसे बेरोजगार जो अपने स्वयं का उद्यम, सेवा, व्यवसाय की इकाई स्थापित करना चाहते हों वे आगामी 31 अगस्त 2021 तक चउमहचमचवतजंस/ाअपबण्हवअण्पद तथा कपनचउेउमण्नचेकबण्हवअण्पद पर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उक्त योजनाओं के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप लाभार्थियों को अनुदान भी प्रदान किया जायेगा।
