कासगंज (सू0वि0)।  सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु ऑन लाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।

उक्त जानकारी देते हुये उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु अधिकतम 25 लाख रू0, सेवा क्षेत्र में इकाई स्थापना हेतु 10 लाख रू0 का ऋण एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय की इकाई स्थापना हेतु 02 करोड़ रू0 तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जायेगा। पात्रता हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु व शैक्षिक योग्यता योजनावार है।

जनपद के ऐसे बेरोजगार जो अपने स्वयं की उद्यम, सेवा, व्यवसाय की इकाई स्थापित करना चाहते हैं वे 25 सितम्बर 2021 तक pmegpeportal@kvic.gov.in एवं diupmsme.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजनाओं के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार लाभार्थी को अनुदान प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये इसमाईपुर रोड स्थित कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज से संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *