सम्वाददाता द्वारा

कासगंज: आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज 24 सितम्बर 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे से जिला स्तर पर विकास भवन परिसर स्थित स्वामी विवेकानन्द हॉल मंे वाणिज्य सप्ताह के अंतर्गत एक एक्सपोर्टर्स कानक्लेव कार्यक्रम एवं औद्योगिक उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा।

उक्त जानकारी देेते हुये उपायुक्त उद्योग प्रेमकांत ने बताया कि वाणिज्य मंत्रालय भारत सरकार एवं उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों के क्रम में आयोजित इस एक्सपोर्टर्स एवं औद्योगिक उत्पादों की प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु जनपद के समस्त निर्यातकों एवं उद्यमियों को आमंत्रित किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *