कासगंज (सू0वि0) : सरकार द्वारा संचालित एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना वर्ष 2021-22 के अंतर्गत ऑन लाइन प्राप्त आवेदन पत्रों के आवेदकों का साक्षात्कार आगामी 7 अगस्त 2021 को प्रातः 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र कासगंज में टास्कफोर्स समिति द्वारा लिया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये उपायुक्त उद्योग ने कहा है कि आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों के साथ 07 अगस्त 2021 को प्रातः 11 बजे निर्धारित स्थान पर उपस्थित होने का कष्ट करें। उन्होने बताया कि पूर्व में अनुपस्थित आवेदक भी साक्षात्कार में प्रतिभाग कर सकते हैं।
