कासगंज। नगर के प्रख्यात एनआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिता हुई। विद्यालय के प्रबंधक श्री विवेक राजपूत जी ने सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं हिंदी जगत के काका कालेलकर एवं हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की रूपरेखा में कक्षा 12 से प्रसिद्ध कवि एवं कवियत्री की जीवन गाथा, कक्षा 11 से हिंदी दिवस पर निबंध, कक्षा 10 से स्वरचित हिंदी कविता, कक्षा 9 से पुरस्कार विजेता कवि कवित्रियों के नाम, कक्षा 8 से उद्धरण एवं स्लोगन, कक्षा 7 से कबीर दास के दोहे एवं कक्षा 6 से रहीम दास के दोहे, विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी, श्रुति लेखन, हिंदी टंकण आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रबंधक महोदय जी ने कहा कि आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते लेकिन आप अपनी आदतों को बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतों से आपका भविष्य बदल सकता है ऐसी छोटी-छोटी प्रतियोगिता से ही विद्यार्थियों में निखार आता है, विद्यार्थियों को ऐसे निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। विद्यालय के कक्षा 10 के छात्र एवं छात्रा हर्षित कुमार एवं विशाखा वर्मा ने अपनी विचार गोष्ठी के माध्यम से सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश
कक्षा 12 से
शिवयांसी, देवांश सूर्यवंशी,प्रिंस शाक्य
कक्षा 11 से
एकता सिंह, विवेक कुशवाह, कशिश मौर्य
कक्षा 10 से
कीर्ति, हर्षित कुमार, विशाखा वर्मा
कक्षा 9 से
मानसी वर्मा, प्राची साहू, स्नेहा वर्मा
कक्षा 8 से
देव सोलंकी, चेतन, आकांक्षा
कक्षा 7 से
रुचि पाल, रिद्धिम, वंशिका
कक्षा 6 से
नव्या वर्मा, नव्या यादव, सौर्य
कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा में विद्यालय के रमन हाउस के इंचार्ज भूपेंद्र कुमार जी का मुख्य योगदान रहा।
इस मौके पर कुलदीप शर्मा, पंकज कुमार, पी सिंह, मोहन लाल शर्मा, भूपेंद्र जी, आनंद प्रकाश, संजय उपाध्याय, सचिन मौर्य, श्वेता अग्रवाल, अनामिका वशिष्ठ, प्रियांशी अग्रवाल, पूनम, जहान्वी दुबे, बबीता पाल, गरिमा शर्मा, सुबही जमाल, पी. के पांडे, प्रीति राजपूत, अमित उपाध्याय, सुधीर यादव, अखिलेश पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *