कासगंज: प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति 3.0 के अंतर्गत 23 सितम्बर 2021 को जनपद कासगंज के समस्त विकास खण्डों में एवं कम्यूनिटी हॉल, प्रभु पार्क, नदरई गेट कासगंज में स्वावलम्बन कैम्प का आयोजन किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुये जिला प्रोबेशन अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि उक्त कैम्पों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बालसेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के सहयोग से आयोजित इन कैम्पों मंे पात्र लाभार्थियों के आवेदन पत्रों को ऑनलाइन कराया जायेगा।
