अपनी दिनचर्या खानपान व व्यायाम का रखें खास ख्याल
बदायूँ शिखर सम्वाददाता
कासगंज | जनपद में आज 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस के दिन के रूप में मनाया गया है | अपरमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस पी सिंह के नेतृत्व में कलावती नर्सिंग कॉलेज गोरहा में कोविड -19को देखते हुए कोविड व्यवहार का पालन करते हुए मनाया गया | कार्यक्रम में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया |
स्पीच प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया | छात्राओं को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत भी किया गया| अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन नोडल डॉ. एस. पी. सिंह ने बताया इस साल की थीम है ‘यूज़ हार्ट टू कनैक्ट ‘ उन्होंने कहा कि विश्व ह्रदय दिवस हृदय मनुष्य शरीर के सबसे अहम अंगों में से एक है |अगर हृदय अपना काम करना बंद कर दे तो व्यक्ति की मौत हो जाती है| आज के समय में लगातार नई प्रकार की बीमारियों और हमारी खराब दिनचर्या के कारण सेहत पर खराब असर पड़ रहा है |जिससे हृदय को भी काफी नुकसान पहुंचता है | ऐसे में हृदय के स्वस्थ बनाए रखने के लिए विश्व हृदय दिवस को मनाया जाता है, व जागरूक किया जाता है |
अध्यापक पूनम ने कहा कि हमारे खान-पान के कारण हृदय को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है |इसमें सबसे बड़ा योगदान हमारी खराब दिनचर्या का भी होता है| अमुमन डॉक्टर के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करनी चाहिए |वहीं तेल और फैट युक्त खाद्य पदार्थों से दूरी बनानी चाहिए |वहीं आज के समय में बढ़ रहे खराब खान पान और धूम्रपान, मद्रपान के मामले दिल से संबंधित बीमारियों को जन्म दे रहे है |
उन्होंने कहा आज के वर्तमान समय में आए दिन हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है |वहीं हृदय संबंधी बिमारियों के कारण कई लोगों की असमय मृत्यु तक हो जा रही है | हृदय रोगियों पर हुई कुछ रिसर्च बताती है कि कम उम्र के लोगों में भी हृदय संबंधी विकार सामने आए हैं| ऐसे में विश्व हृदय दिवस के माध्यम से लोगों को हृदय को स्वस्थ रखने के साथ ही हृदय रोग के खतरे को कम करने के लिए प्रेरित और जागरुक किया गया |
कार्यक्रम के दौरान डीपीएम पवन कुमार, दिग्विजय सिंह व प्रिंसिपल रोहिताश कोरेरबाल, वाइस प्रिंसिपल लोकेंद्र, असिस्टेंट प्रोफेसर एमपी शर्मा, गुंजन, पूनम, दीक्षा, रश्मि, सीता, पूजा, अमित, अंबुज, टीनू, संध्या, खुशबू, अरुण मौजूद रहे|
