सम्वाददाता द्वारा

कासगंज: विकास खण्ड सोरों के ग्राम कादरबाड़ी-ठटेरपुर ग्राम पंचायत बनूपुर पुख्ता में मंगलवार को नमामि गंगे परंपरागत कृषि विकास योजना के अंतर्गत क्षेत्रीय किसानों को खेतों में सरसों की जैविक खेती की फसल का स्थलीय अवलोकन कराकर जैविक खेती करने के लिये जागरूक किया गया।

जिला परियोजना समन्वयक डा0 संजीव शुक्ला ने किसानों को जीवामृत, कीटनाशक, बीज, गाय के गोबर से बनी जैविक खाद बनाने की विधि एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी दी। जिला प्रभारी राजीव दीक्षित ने किसानों को बर्मी किट बनाने के लिये प्रेरित किया तथा किसान उत्पादन संगठन एफपीओ गठन के बारे में समझाया कि जैविक खेती करने से हम अपने जलवायु और वातावरण को शुद्व करने में सहायक हो सकते हैं।

कृषि विशेषज्ञ डा0 मोहर सिंह वर्मा ने ने किसानों को बताया कि जैविक खेती को अपनाने से भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्वि होती है और फसल उत्पादन की लागत में कमी आती है जिससे किसानों की आय बढ़ती है। कार्यक्रम में एलआरपी कार्मिक कपिल दीक्षित, गौरव पाण्डेय, रामेन्द्र गुर्जर, अरविंद पाठक, चेतन्य कुमार और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *