तिलहन मेले में स्टाल लगाकर किसानों को दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियां।

कासगंज: रबी अभियान को सफल बनाने के लिये तिलहन योजना के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद विकास भवन सभागार में तिलहन मेला आयोजित किया गया। मेले में किसानों को तिलहन उत्पादन बढ़ाने हेतु अधिकारियों द्वारा विभिन्न संचालित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि से सम्बन्धित कम्पनियों द्वारा विभिन्न स्टाल लगाकर भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्र ने तिलहन मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसान परम्परागत तिलहन और दलहन की खेती को आगे बढ़ायें। और अधिक क्षेत्रफल में खेती कर उत्पादन में वृद्वि कर अपनी आय को बढ़ायंे। सरसों के साथ अलसी की भी खेती करें। जनपद में यूरिया व अन्य खादों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जायेगी। ठण्ड का मौसम है किसान खेतों की सिंचाई रात के बजाये दिन में करें, ठण्ड से बचें। फसलों को बचाने के लिये आवारा/निराश्रित गौवंशों हेतु शीघ्र ही व्यवस्था कराई जा रही हैं। विकासखण्ड क्षेत्र सोरों में ऐसी शिकायतें अधिक मिल रही हैं। जल्द ही यहां एक और गौशाला संचालित करा दी जायेगी। अब गौवंशों से फसलों को नुकसान नहीं होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। पूर्ण सतर्कता बरतें। डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। गांवों में निगरानी समितियां गठित हैं इन्हें पुनः सक्रिय करने के लिये सभी का सहयोग आवश्यक है।

मेले में जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चैहान, कृषि वैज्ञानिक डा0 केके सिंह, नेत्रपाल मलिक, डीपी सिंह, उद्यान विभाग से सुबोध कुमार सहित डा0 जयप्रकाश, अवधेश कुमार व कृषि विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *