जिला सम्वाददाता

कासगंज: सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से जनपद कासगंज के समस्त विकास खण्डों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत पुष्प की खेती जैसे रजनी गंधा, ग्लेडियोलस, गेंदा तथा हाई वेल्यू वेजीटेविल्स के अंतर्गत शिमला मिर्च, टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, कद्दू वर्गीय परवल एवं मसाला फसलों के अंतर्गत संकर मसाला, मिर्च, प्याज, लहसुन, हल्दी, धनिया एवं प्रस्ताव आधारित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्याज भण्डार गृह, पैक हाउस एवं मौन पालन के अंतर्गत लक्ष्य प्राप्त हुये हैं।

उक्त जानकारी देते हुये जिला उद्यान अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु इच्छुक कृषक पोर्टल पर अपना पंजीकरण साइबर कैफे या जनसेवा केन्द्र पर अवश्य करा लें। अनुदान की राशि सीधे उनके खाते में जमा की जायेगी। अधिक जानकारी के लिये विकास भवन सोरों रोड कासगंज स्थित जिला उद्यान कार्यालय से अथवा मोबाइल नं0 8279953565 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *