कासगंज (सू0वि0) : वर्षा कम होने के कारण जल स्तर नीचे गिर रहा है, जिससे फसलों की सिंचाई हेतु पानी की कमी हो रही है। भूमि से निरंतर जल दोहन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र अति दोहित, सेमी क्रिटीकल अथवा क्रिटीकल श्रेणी में आ रहे हैं। इसी के दृष्टिगत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-पर ड्राप, मोर क्राप, संचालित की जा रही है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ड्रिप सिंचाई पद्यति, पोर्टेबिल स्प्रिंकलर, माइक्रों स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, रैन गन स्प्रिंकलर सिंचाई पद्यति के 1277 हेक्टेयर के लक्ष्य जनपद कासगंज को आवंटित हुये हैं। जिन पर लघु एवं सीमांत श्रेणी के कृषकों को 90 प्रतिशत तथा अन्य श्रेणी के कृषको को 80 प्रतिशत अनुदान डी0बी0टी0 के माध्यम से देने का प्रावधान किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुये जिला उद्यान अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये कृषक अपना पंजीकरण विकास भवन स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में यथाशीघ्र निःशुल्क करा लें अथवा किसी लोकवाणी केन्द्र पर ऑनलाइन पंजीकरण www.dbt.horticulture.com पर कराकर प्रपत्र कार्यालय में जमा कर दें। उक्त हेतु विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय के मोबा0 नं0 8279953565 अथवा 9411242812 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
