डीपीआरओ ने गांवों का किया स्थलीय निरीक्षण

कासगंज: जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु अधिकारियों को निरंतर दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। नगरीय निकायों के साथ ही ग्राम पंचायतों में युद्वस्तर पर स्वच्छता एवं सेनेटाइजेशन अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला पंचायतराज विभाग द्वारा अभियान की सघन मॉनीटरिंग की जा रही है तथा लोगों को रोगों से बचाव हेतु साफ सफाई रखने के लिये सचेत भी किया जा रहा है।

जिला पंचायतराज अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने शनिवार को ग्राम गढ़का, विकास खण्ड गंजडुण्डवारा के ग्राम गनेशपुर तथा विकास खण्ड पटियाली के ग्राम कुढ़ा व शाहपुर नगरिया में कराये जा रहे साफ सफाई तथा सेनेटाइजेशन कार्य का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधीनस्थों को क्षेत्र में नियमित रूप से एण्टी लार्वा तथा अन्य दवाओं के छिड़काव कराने व फागिंग कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पटियाली मनीश वर्मा, जिला समन्वयक अनीस अहमद, ग्राम सचिव धर्मेन्द्र कुशवाह, नीरज शाक्य, रंजीत यादव आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *