कासगंज (सू0वि0)।  जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा जनपद के 23 राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं स्वकेन्द्र पर 13 सितम्बर से 18 सितम्बर 2021 तक सम्पन्न होनी है। परीक्षा में विधि व्यवस्था बनाये रखने व अनुचित साधनों के प्रयोग तथा अवांछनीय घटनाओं को रोकने के लिये प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अर्थात सभी 23 परीक्षा केन्द्रों पर 23 अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात कर दिया गया है। सभी तैनात अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि नकल विहीन, शांतिपूर्ण एवं सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। राजकीय आईटीआई कासगंज के प्रधानाचार्य को परीक्षा का नोडल बनाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *